गुरु ग्रह का गोचर

ऊँ नमः शिवाय।
राधे राधे दोस्तो मैं आचार्य दयानन्द आप सभी लोगो का अपने इस ब्लॉग पर स्वागत करता हूं.ईश्वर से कामना करता हूं आप सब लोग खुश होंगे सुखी होंगे संपन्न होंगे…..

दोस्तों आज मैं आपको अपने इस ब्लॉग में  गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन के विषय में बताने जा रहा हूं.

गुरु ग्रह का महत्व:-

गुरु कुंडली में शुभ अवस्था में हो तो गुरु बुद्धि को बुद्धिमान, ज्ञान, खुशियां और सभी चीजों की पूर्णता देता है. गुरू का प्रबल प्रभाव जातक को मीठा खाने वाला तथा विभिन्न प्रकार के पकवानों तथा व्यंजनों का शौकीन बनाता है. गुरू चर्बी का प्रभाव उत्पन्न करता है इस कारण गुरू से प्रभावित व्यक्ति मोटा हो सकता है.या फिर गुरु कुण्डली में कमजोर हो, या पाप ग्रहों के प्रभाव में हो नीच का हो षडबल हीन हो तो व्यक्ति को गाल-ब्लेडर, खून की कमी, शरीर में दर्द, दिमागी रुप से विचलित, पेट में गडबड, बवासीर, वायु विकार, कान, फेफडों या नाभी संबन्धित रोग, दिमाग घूमना, बुखार, बदहजमी, हर्निया, मस्तिष्क, मोतियाबिन्द, बिषाक्त, अण्डाश्य का बढना, बेहोशी जैसे दिक्कतें परेशान कर सकती हैं.

गुरु के परिवर्तन का समय:-

देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन 13 अप्रैल को शाम 04 बजकर 57 मिनट पर होगा.

गुरु के गोचर से जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव:-

1.गुरु का परिवर्तन व्यावसायिक वर्ग के लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव कह सकते हैं पर मुनाफे का समय भी पूरी तरीके से कहा जा सकता है.

2.गुरु का परिवर्तन जातक के पर्सनल लाइफ पर भी थोड़ा उतार चढ़ाव लेकर के तो आ सकता है परंतु यदि अगर अपने निजी जिंदगी पर ध्यान दिया जाए तो समय अच्छे से भी निकल सकता है.

3.गुरु का परिवर्तन इस बार छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर लेकर के आ रहा है मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है,

4.गुरु का परिवर्तन जातक के  पारिवारिक जीवन के लिए भी समय अनुकूल बना सकता है तथा कोई भी निर्णय जो परिवार से संबंधित हो सोच समझकर के लिए तो ज्यादा बेहतर है.

5.धन संबंधित मामलों के लिए भी ठीक-ठाक रहेगा आर्थिक स्थिति के लिए लोगों के आमदनी में एक अच्छा प्रभाव लेकर आएगा सिर्फ फिजूलखर्ची से बचें.

गुरु ग्रह के परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव:-

1.मेष राशि:-

यह समय बेहद शुभ रहने की संभावनाओं से भरा है। गुरु के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावना है।आपके रिश्ते की कही बात चल सकती है.

2.वृष राशि:-

वृष राशि के जातकों प्रसिद्धि और सम्मान दिलाने वाली है। इस दौरान आपको यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है।इस समय आपको अपने सेहत पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ेगी. आप कुछ नए व्यवसाय का आरंभ कर सकते हैं.

3.मिथुन राशि:-

मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। सभी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी बेहद अनुकूल समय रहेगा।पर आपको फिजूल खर्चो से सावधान रहना पड़ेगा.

4.कर्क राशि:-

व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन व स्थान परिवर्तन के योग बने रहे हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। धन लाभ के साधन बनेंगे।आपके कुछ नए संपर्क भी बढ़ सकते हैं तथा आपको मेहनत भी करनी पड़ सकती है.

5.सिंह राशि:-

आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ने की संभावना है। यदि आप साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं, तो इसमें लाभ होगा। इस समय आप किसी प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं परंतु आप कुछ धोखे देने वाले लोगों से सावधान रहे.

6.कन्या राश:-

स दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं सेहत भी ठीक बने रहने की उम्मीद है।तथा धन खर्च अधिक मात्रा में हो सकती है इसीलिए फिजूलखर्ची से सावधान रहें तथा कोई भी निवेश ना करें.

7.तुला राशि:-

इस समय आप अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हुए, कई जगहों पर लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं कई दिनों से चली आ रही कार्यबाधा दूर होने के साथ ही सरकारी विभागों में भी अटके कार्यों का निपटारा होगा।तथा कार्य क्षेत्र पर कुछ परिवर्तन की संभावनाएं बन रही है आपका तबादला भी हो सकता है.

8.वृश्चिक राशि:-

इस समय आपकी खुशी में कुछ तनाव का असर देखने को मिल सकता है, वहीं आपके खर्चों में वृद्धि संभव है।इस समय आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की कोशिश करें तथा किसी भी प्रकार का कोई भी निवेश ना करें तथा किसी पर भी आंख बंद करके भी विश्वास ना करें.

9.धनु राशि:-

आपके लिए देवगुरु बृहस्पति का ये परिवर्तन अत्यंत भाग्यशाली रहेगा। इस समय आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है।तथा आपको कठिन परिश्रम भी करना पड़ सकता है परंतु आपको अपने परिश्रम का परिणाम भी पूर्ण रूप से प्राप्त हो जाएगा.

10.मकर राशि:-

इस समय उचित रहेगा कि नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। कॅरियर को लेकर यह समय अच्छा रहने के साथ ही इस समय आपके परिवार में सुख और समृद्धि भी बढ़ने की संभावना है।तथा आप अपने कार्य क्षेत्र पर किसी भी प्रकार से बहस इत्यादि से बचने का प्रयत्न करें तथा अपने वाणी पर भी विराम रखें.

11.कुंभ राशि:-

ये गोचर आपके लिए अच्छा और शुभ परिणाम लाता दिख रहा है। इस समय आप खुद को हर निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे।परंतु कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेने की कोशिश करें तथा आपको अपने सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी.

12.मीन राशि:-

इस समय आपके आर्थिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह समय आपकी सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है।आप अपने  सेहत पर ध्यान देने की कोशिश करें तथा किसी भी प्रकार से बाहरी खाद्य वस्तु का सेवन करने से बचें. तथा धन संचित करने की भी कोशिश करें.

गुरु ग्रह के लिए मंत्र तथा उपाय:-

1.बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र-

देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।। -ॐ बृं बृहस्पतये नमः।। -ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

2.बृहस्पति विनियोगा मंत्र:-

ॐ अस्य बृहस्पति नम: (शिरसि)

ॐ अनुष्टुप छन्दसे नम: (मुखे)

ॐ सुराचार्यो देवतायै नम: (हृदि)

ॐ बृं बीजाय नम: (गुहये)

ॐ शक्तये नम: (पादयो:)

ॐ विनियोगाय नम: (सर्वांगे)

3.करन्यास मंत्र:-

ॐ ब्रां- अंगुष्ठाभ्यां नम:।

ॐ ब्रीं- तर्जनीभ्यां नम:।

ॐ ब्रूं- मध्यमाभ्यां नम:।

ॐ ब्रैं- अनामिकाभ्यां नम:।

ॐ ब्रौं- कनिष्ठिकाभ्यां नम:।

ॐ ब्र:- करतल कर पृष्ठाभ्यां नम:।

4.करन्यास के बाद नीचे लिखे मंत्रों का उच्चारण करते हुए हृदयादिन्यास

करें:-

ॐ ब्रां- हृदयाय नम:।

ॐ ब्रीं- शिरसे स्वाहा।

ॐ ब्रूं- शिखायैवषट्।

ॐ ब्रैं कवचाय् हुम।

ॐ ब्रौं- नेत्रत्रयाय वौषट्।

ॐ ब्र:- अस्त्राय फट्।

5.गुरु का ध्यान मंत्र:-

रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं,

विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्।

पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्,

विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।

यदि आप सभी लोगों को मेरी या जानकारी पसंद आई हो तो हमें नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

इसी जानकारी के साथ में आचार्य दयानन्द आज के अपने इस विषय को अभी विराम देता हूं.तथा कामना करता हूं .की आप सब लोगो को मेरी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। जय श्री कृष्णा दोस्तो…

NOTE:- हमारे विद्वान आचार्य से संपर्क करने के लिए Contact Care No:-91-8384030394