शुक्र ग्रह का गोचर

ऊँ नमः शिवाय।

राधे राधे दोस्तो मैं आचार्य दयानन्द आप सभी लोगो का अपने इस ब्लॉग पर स्वागत करता हूं. ईश्वर से कामना करता हूं आप सब लोग खुश होंगे सुखी होंगे संपन्न होंगे….

दोस्तों आज मैं आपको अपने इस ब्लॉग में शुक्र ग्रह के परिवर्तन के विषय में बताने जा रहा हूं.

दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च और कन्या राशि में नीच राशिगत माने जाते हैं। यह वृषभ और तुला राशियों पर अधिकार रखते हैं और मकर और कुंभ लग्न के लिए योगकारक ग्रह माने जाते हैं।

शुक्र ग्रह का महत्व:-

शुक्र एक स्त्री तत्व ग्रह है जबकि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा भी स्त्री प्रधान ग्रह है। कर्क राशि में शुक्र का गोचर मध्यम माना जाता है। जल तत्व की राशि कर्क में कफ प्रकृति के शुक्र का प्रवेश होगा जिससे वर्षा की स्थिति का निर्माण भी हो सकता है।

शुक्र ग्रह के गोचर का समय:-

शुक्र का कर्क राशि में गोचर 30 मई 2023 की रात्रि 7:39 बजे होगा,

शुक्र ग्रह के गोचर से जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव:-

शुक्र का परिवर्तन विवाह संबंधित कार्यों के लिए भी बेहतर रहेगा कोई अटका हुआ रिश्ता भी बन सकता है.

2.शुक्र का परिवर्तन व्यवसायिक वर्ग के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा यदि अगर आप कोई भी परिवर्तन अपने व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में करना चाहते हैं तो थोड़ा सोच समझ कर आप परिवर्तन कर सकते हैं समय अनुकूल रहेगा.

3.शिक्षा वर्ग से जुड़े हुए छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी पर सफलता मिल सकती है

4.शुक्र परिवर्तन संतान पक्ष के लिए अनुकूल रहेगा तथा पंचम भाव पर गोचर करने की वजह से संतान प्राप्ति के लिए प्लानिंग भी अच्छी रह सकती है.

5.आर्थिक स्थिति के लिए भी शुक्र का परिवर्तन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है परंतु निवेश के लिए भी समय थोड़ा बेहतर कह सकते हैं.

6.शुक्र परिवर्तन प्रेम प्रसंग के लिए थोड़ा अनुकूल रहेगा प्रेम विवाह आप कर सकेंगे.

शुक्र ग्रह के परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव:-

1.मेष राशि:-

आप अभिनय, नाटक, नृत्य, आदि सीखने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का आपके साथ समर्थन रहेगा और इससे आप हर काम में उन्नति करेंगे। विवाहित लोगों को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि उनके जीवन साथी को इस गोचर काल के दौरान कुछ अच्छी उपलब्धि या धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 

2.वृष राशि:-

आप अपनी रचनात्मकता के लिए जाने जाएंगे और कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आपके अंदर कवि बनने का शौक भी जाग सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। आप अपनी कार्यकुशलता के बल पर लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

3.मिथुन राशि:-

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। घर में कोई फंक्शन हो सकता है या किसी का विवाह समारोह हो सकता है जिसमें अतिथियों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी। आपको अच्छी आर्थिक लाभ की खबरें सुनने को मिलेंगी और आपको धन लाभ होगा। पैतृक व्यवसाय में लाभ होने के योग बनेंगे।यदि आप कोई व्यापार साझेदारी में करते हैं तो आपके व्यवसायिक साझेदार से संबंध अच्छे रहेंगे और दोनों मिलकर अपने व्यापार को आगे बढ़ा पाएंगे और उसमें उन्नति प्राप्त करेंगे।

4.कर्क राशि:-

स्वयं की साज-सज्जा पर ज्यादा ध्यान देंगे। अपने व्यक्तित्व में निखार लाने और ज्यादा खूबसूरत दिखने की इच्छा आपके मन में जागेगी। लोगों को आप आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आपके चुंबकीय व्यक्तित्व के कारण लोग आपकी बातों को मानेंगे। शुक्र का कर्क राशि में गोचर कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बात को कोई टाल नहीं पाएगा।

5.सिंह राशि:-

यदि आप कोई ऐसा व्यापार करते हैं जो विदेशों से जुड़ा हो या किसी विदेशी कंपनी से संबंधित हो तो इस दौरान आपको अच्छे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आप दूसरों को दिखाने के चक्कर में बड़े-बड़े खर्चे करने से बचें क्योंकि इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से हल्की अनबन के बावजूद आपस में प्रेम बना रहेगा।

6.कन्या राशि:-

यह अवधि आर्थिक उन्नति के लिए भी जानी जाएगी और आप को आर्थिक रूप से अच्छे योग बनेंगे। पेट में अशुद्ध जल के कारण समस्या हो सकती है। आप अपने व्यापार को विस्तार देने की योजनाएं बना सकते हैं और बहुत हद तक उसमें कामयाब भी हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सानिध्य और समर्थन मिलेगा और इससे आपकी उन्नति होगी।

7.तुला राशि:-

आप कार्य क्षेत्र की राजनीति से बचकर रहेंगे तो बेहतर होगा और खुद किसी राजनीति का हिस्सा ना बनें, नहीं तो आपके संबंध आपके कार्यक्षेत्र में साथ कार्य करने वाले लोगों से बिगड़ सकते हैं और उससे आपको नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपकी कहासुनी हो सकती है इसलिए उनसे अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। आपकी पदोन्नति की बात अवश्य चल सकती है और यदि आप अच्छा काम करेंगे तो निश्चित ही आपको पदलाभ हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।

8.वृश्चिक राशि:-

सुदूर रमणीय स्थलों में जाने से आपको न केवल शांति मिलेगी बल्कि मन में खुशी रहेगी। हालांकि आपको यात्राओं पर जाने से पूर्व पूरी तैयारी से जाना चाहिए ताकि किसी तरह की कोई असुविधा ना हो जाए। आप कुछ नए लोगों से इस दौरान मिलेंगे और धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़ेंगे। आपके चरित्र में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आप लोगों की सेवा करने के लिए भी उद्वत हो सकते हैं। पारिवारिक रूप से भी यह गोचर अनुकूल रहेगा.

9.धनु राशि:-

कार्यक्षेत्र महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें अन्यथा उनके कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपने उन दोस्तों से बचकर रहें जो आपके दुश्मनों का काम करते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और ससुराल पक्ष की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ससुराल में किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को चुप रह कर अपना काम करते रहना चाहिए.

10.मकर राशि:-

आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे और कुछ नए माध्यमों को भी अपने व्यापार में अपना सकते हैं जिससे आपको और लाभ होगा। प्रेमी युगल के लिए यह समय सोने पर सुहागा वाला होगा और आपका प्रेम विवाह होने के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने अभी तक उन्हें प्रस्ताव नहीं दिया है तो शुक्रवार के दिन प्रस्ताव दें, संभावना है कि आपका काम बन जाएगा और आपका प्रेम विवाह हो जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

11.कुंभ राशि:-

व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको कुछ विदेशी माध्यमों से भी लाभ मिलेगा। कुछ चुनौतियों को दरकिनार करते हुए आप अपने व्यापार में वृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ पाएंगे। कोई संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। कोई नया काम इस दौरान शुरू करने से बचें।

12.मीन राशि:-

व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको कुछ विदेशी माध्यमों से भी लाभ मिलेगा। कुछ चुनौतियों को दरकिनार करते हुए आप अपने व्यापार में वृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ पाएंगे। कोई संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। कोई नया काम इस दौरान शुरू करने से बचें।

शुक्र ग्रह के लिए मंत्र तथा उपाय:-

1.शुक्रवार का व्रत धारण करना चाहिए! कुष्ट रोगियों को शुक्रवार के दिन खिचड़ी खिलाना शुभ होता है! शुक्रवार को माता संतोषी की पूजा कर श्वेत चन्दन का तिलक लगायें.

2.शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए आप चांदी, चावल, सुवर्ण, दूध, दही, श्वेत वस्त्र, श्वेत घोड़ा, श्वेत पुष्प, श्वेत फल, सुगन्धित पदार्थ, दक्षिणा आदि का दान करें।

3.शुक्र का तांत्रिक मंत्र:- ॐ द्रां, द्रीं दौं सः शुक्राय नमः! 

(स्त्री सुख के साथ-साथ सभी प्रकार के भोग-विलास और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए जातक को शुक्रवार के दिन शुक्र के इन मंत्रों का लगातार 16000 बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह के ये मंत्र सिद्ध हो जाते हैं और जातक की आकर्षण शक्ति बढ़ जाती है। तथा जातक को शुक्र के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।)

यदि आप सभी लोगों को मेरी है जानकारी पसंद आई हो तो हमें नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

इसी जानकारी के साथ में आचार्य दयानन्द आज के अपने इस विषय को अभी विराम देता हूं.तथा कामना करता हूं .की आप सब लोगो को मेरी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। जय श्री कृष्णा दोस्तो…

NOTE:- हमारे विद्वान आचार्य से संपर्क करने के लिए Contact Care No:-91-8384030394.