Shukra Grah Ka Parivartan

Shukra Grah

ऊँ नमः शिवाय।
राधे राधे दोस्तो मैं आचार्य दयानन्द आप सभी लोगो का अपने इस ब्लॉग पर स्वागत करता हूं. ईश्वर से कामना करता हूं आप सब लोग खुश होंगे सुखी होंगे संपन्न होंगे….

दोस्तों पुराणों में कहां गया है वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में शुक्र ग्रह को  ऐश्वर्या का ग्रह माना गया है।शुक्र के  शुभ अवस्था में  तथा शुभ ग्रहों के साथ जुड़ाव से व्यक्ति को जिंदगी में सुख संपत्ति ऐश्वर्य सभी प्रकार की मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो जाती है.

शुक्र के परिवर्तन का समय:-

शुक्र गोचर 27 अप्रैल को शाम 06 बजकर 06 मिनट पर होगा।

शुक्र ग्रह का हमारी जिंदगी पर प्रभाव:-

1.शुक्र का परिवर्तन विवाह संबंधित कार्यों के लिए भी बेहतर रहेगा कोई अटका हुआ रिश्ता भी बन सकता है.

2.शुक्र का परिवर्तन व्यवसायिक वर्ग के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा यदि अगर आप कोई भी परिवर्तन अपने व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में करना चाहते हैं तो थोड़ा सोच समझ कर आप परिवर्तन कर सकते हैं समय अनुकूल रहेगा.

3.शुक्र परिवर्तन प्रेम प्रसंग के लिए थोड़ा अनुकूल रहेगा प्रेम विवाह आप कर सकेंगे.

4. शिक्षा वर्ग से जुड़े हुए छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी पर सफलता मिल सकती है.

5.शुक्र परिवर्तन संतान पक्ष के लिए अनुकूल रहेगा तथा पंचम भाव पर गोचर करने की वजह से संतान प्राप्ति के लिए प्लानिंग भी अच्छी रह सकती है.

शुक्र ग्रह का परिवर्तन12 राशियों पर प्रभाव:-

1.मेष राशि:-

आपको जीवन में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर काबू पाने की जरूरत होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

2.वृष राशि:-

यह वित्त की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। करियर में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

3.मिथुन राशि:-

करियर के लिहाज से यह गोचर लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे।

4. कर्क राशि:-

इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी।

5.सिंह राशि:-

इस दौरान आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा करने वाले जातक विवादों से दूर रहें।किसी भी तरह के जोखिम से बचें।

6.कन्या राशि:-

आपके परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। साझेदारी के कामों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।

7.तुला राशि:-

आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। परिवार में लड़ाई-झगड़ा न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

8.वृश्चिक राशि:-

शिक्षा व नौकरी के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान छात्रों को सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है।

9.धनु राशि:-

इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।इस समय सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखें.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

10.मकर राशि:-

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा।

11.कुंभ राशि:-

नौकरी में आप अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।तथा सेहत साामान्य रहेगा। लेन-देन के मामलों में  थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ेगी.

12.मीन राशि:-

इस समय आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की संभावना हैं।कार्यस्थल पर आपको चमत्कारिक सफलता प्राप्त होगी। खुद पर धन खर्च करेंगे।परंतु वैवाहिक संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी।

शुक्र का मंत्र का उपाय:-

1.ओम शुम शुक्राय नमः

2.शुक्र का वैदिक मंत्र:-

ओम अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत्क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:। ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपान शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयो अमृतं मधु।।

3.शुक्र शांति ग्रह मंत्र:-

हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् |

सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम् ||

4.शिवलिंग पर एक लोटे जल में थोड़ा सा मिश्री डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें

यदि आप सभी लोगों को मेरी है जानकारी पसंद आई हो तो हमें नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

इसी जानकारी के साथ में आचार्य दयानन्द आज के अपने (Shukra Grah) विषय को अभी विराम देता हूं.तथा कामना करता हूं .की आप सब लोगो को मेरी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। जय श्री कृष्णा दोस्तो…

NOTE:- हमारे विद्वान आचार्य से संपर्क करने के लिए Contact Care No:-91-8384030394.