Surya ka rashi parivartan

Surya ka rashi parivartan

ऊँ नमः शिवाय।
राधे राधे दोस्तो मैं आचार्य दयानन्द आप सभी लोगो का अपने इस ब्लॉग पर स्वागत करता हूं.ईश्वर से कामना करता हूं आप सब लोग खुश होंगे सुखी होंगे संपन्न होंगे…..

दोस्तों सूर्य को ग्रहों का राजा तो कहते ही है तथा सूर्य का परिवर्तन किसी भी राशि में होता है तो उसे उस राशि का संक्रांति भी कहा जाता है तथा हर एक राशि के सक्रांति का अपना ही महत्व होता है जैसे कि इस बार सूर्य अपनी मित्र राशि में राशि परिवर्तन करने जा रहा है तथा सूर्य का कन्या राशि में परिवर्तन करना कन्या संक्रांति भी कह सकते हैं तथा इस सक्रांति का भी अपना एक अलग ही महत्व है इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ और अशुभ दोनों ही परिणाम ले कर के आ रहा है आइए जानते हैं किस राशि पर शुभ और किस राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.

सूर्य देव का महत्व:-

सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है तथा  इन्हें  सूर्यनारायण भी कहा जाता है सूर्य नारायण भगवान की पूजा अर्चना करने से  जीवन में उन्नति और तरक्की की प्राप्ति होती है क्योंकि सभी जीवित प्राणियों का अस्तित्व सूर्य की किरणों के कारण है और यह प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में भी प्रमुख भूमिका निभाता है। सूर्य के मित्र चंद्रमा, बृहस्पति और मंगल हैं

सूर्य के राशि परिवर्तन का समय:-

तुला राशि में सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1:00 बजे होगा और यह ग्रह इस राशि मे 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12.49 बजे तक रहेगा और उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा।

सूर्य के परिवर्तन का हमारे जिंदगी पर प्रभाव:-

1.सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक वर्ग के लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव कह सकते हैं पर मुनाफे का समय भी पूरी तरीके से कहा जा सकता है.

2.सूर्य का परिवर्तन जातक के पर्सनल लाइफ पर भी थोड़ा उतार चढ़ाव लेकर के तो आ सकता है परंतु यदि अगर अपने निजी जिंदगी पर ध्यान दिया जाए तो समय अच्छे से भी निकल सकता है.

3.सूर्य का परिवर्तन इस बार छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर लेकर के आ रहा है मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है,

4. सूर्य का परिवर्तन जातक के  पारिवारिक जीवन के लिए भी समय अनुकूल बना सकता है तथा कोई भी निर्णय जो परिवार से संबंधित हो सोच समझकर के लिए तो ज्यादा बेहतर है.

5.सूर्य ग्रह का परिवर्तन आपके आर्थिक स्थिति के लिए अनुकूल रहेगा तथा निवेश इत्यादि करने वाले व्यवसायको के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.

सूर्य का परिवर्तन 12 राशियों पर प्रभाव:-

1.मेष राशि:-

सूर्य का परिवर्तन आपके लिए सुखद समाचार लेकर आ रहा है आपको अपने कार्य क्षेत्र में पदोन्नति  प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है तथा व्यवसायिक वर्ग लोगों के लिए भी उन्नति दायक समय रहेगा आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी परंतु फिजूलखर्ची से बचकर रहें. 

2.वृष राशि:-

इस राशि के लोगों के लिए ये अवधि बिल्कुल भी अनुकूल नहीं दिखाई दे रही है। शत्रु हावी हो जाएंगे। सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर भी बहुत सावधानी से काम लेना होगा।स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

3.मिथुन राशि:-

आप अपने साहस और सहनशक्ति में कमी महसूस करेंगे। ऑफिस में आपके किसी से मतभेद हो सकते हैं। जिसका प्रभाव आपकी करियर लाइफ पर पड़ेगा। कार्यस्थल पर आपको सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी।

4.कर्क राशि:-

इस अवधि में किसी भी काम को करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी खोने का खतरा हो सकता है।आपको अपने बोलने पर नियंत्रण रखना होगा।

5.सिंह राशि:-

आपके लिए इस बार लाभकारी रहेगा।धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।लेन- देन के लिए समय शुभ है।

6.कन्या राशि:-

पैसों के मामले में सावधान रहने की सलाह है। आपको छवि खराब होने का खतरा रहेगा। कोई आपको अपमानित कर सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

7.तुला राशि:-

सूर्य गोचर काल में आपको कुछ अच्छे परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। गोचर काल में आपको सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा।मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

8.वृश्चिक राशि:-

इस समय व्यापार में मुनाफे के लिए जोखिम उठा सकते है। मानसिक तनाव कम होगा। स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वाद-विवाद से बचें।विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

9.धनु राशि:-

इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।खर्च पर कंट्रोल रखें।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

10.मकर राशि:-

यह समय आपके लिए सामान्य से अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में संभल कर कार्य करने की आवश्यकता पड़ेगी नौकरी पेशा लोगों के लिए उनके कार्य क्षेत्र में शत्रु द्वारा रुकावट आने की संभावना बन रही है थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें.

11.कुंभ राशि:-

विवाहित जातकों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी से दूरी बन सकती है।आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है।आप बीमार पड़ सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी.

12.मीन राशि:-

यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा कोई भी निवेश के लिए लिया गया निर्णय सोच विचार करके ही लें तथा फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें धन खर्च के योग बन रहे हैं परंतु आपको आपके मेहनत का प्रवेश पर परिणाम भी मिल सकता है.

सूर्य के मंत्र तथा उपाय:-

।। श्री सूर्य स्तुति ।।

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।।

त्रिभुवन-तिमिर-निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सुर-मुनि-भूसुर-वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सकल-सुकर्म-प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

यदि आप सभी लोगों को मेरी या जानकारी पसंद आई हो तो हमें नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

इसी जानकारी के साथ में आचार्य दयानन्द आज के अपने इस विषय को अभी विराम देता हूं.तथा कामना करता हूं .की आप सब लोगो को मेरी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। जय श्री कृष्णा…..

NOTE:- हमारे विद्वान आचार्यों से संपर्क करने के लिए Contact Care No:-91-8384030394