बुध का राशि परिवर्तन

ऊँ नमः शिवाय।
राधे राधे दोस्तो मैं आचार्य दयानन्द आप सभी लोगो का अपने इस ब्लॉग पर स्वागत करता हूं.तथा ईश्वर से कामना करता हूं की आप सब लोग खुश होंगे सुखी होंगे संपन्न होंगे

बुध किसी जातक की कुंडली में मजबूत होता है तो जातक को अच्छी तार्किक शक्ति और संवाद कौशल प्रदान करता है. ऐसे जातक किसी भी चीज़ को समझाने और उस चीज़ के प्रति किसी को भी विश्वास दिलाने में सक्षम होते हैं।

बुध ग्रह राशि के परिवर्तन का समय:-

बुध 31 जुलाई 2022 की मध्यरात्रि पश्चात 3:44 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव:-

1.बुध का गोचर विवाह संबंधित कार्यों के लिए भी काफी अनुकूल रहेगा अगर कोई भी विवाह संबंधित कार्य अटके हुए चल रहे हैं तो सारी बाधाएं दूर हो सकेंगी.

2.बुध का गोचर होना व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए काफी अनुकूल  रहेगा. तथा उनको अपने मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकेगा. 

3.प्रेम प्रसंग के लिए बुध का गोचर ठीक-ठाक रहेगा आपको अपने पर्सनल जिंदगी पर थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी.

4.बुध का गोचर संतान संबंधित मामलों के लिए भी अच्छा रहेगा तथा संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होगी.

5.बुध का गोचर छात्रों के लिए भी अच्छा परिणाम लेकर के आ सकता है उनके अपने मेहनत का परिणाम भी अच्छा मिल जाएगा.

बुध ग्रह के परिवर्तन से 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव:-

1.मेष राशि:-

रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी फल बेहतर ही रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे।

2.वृष राशि:-

जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग।

3.मिथुन राशि:-

अपने त्वरित निर्णय लेने,साहस और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। ईस्ट का दर्शन भी करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है ध्यान-साधना में तेजी लाएं।

4.कर्क राशि:-

आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विलासिता पूर्ण एवं महंगी वस्तुओं के खरीदने पर धन खर्च होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो समय बेहतर रहेगा.

5.सिंह राशि:-

आय के साधन बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।

6.कन्या राशि:-

विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो और भी सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। झगड़े विवाद से बचें।

7.तुला राशि:-

संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। जो लोग नीचा दिखाने का षड्यंत्र कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे,अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

8.वृश्चिक राशि:-

नौकरी में पदोन्नति मान-सम्मान की वृद्धि तथा नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर भी आएंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रतिअधिक  सावधान रहें।

9.धनु राशि:-

भाग्य वृद्धि तो होगी ही किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह फल अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

10.मकर राशि:-

पेट संबंधी विकार,एलर्जी तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे आएं। विद्यार्थियों-प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षामें अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

11.कुंभ राशि:-

कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। साझा व्यापार करना हो तो अवसर अच्छा है केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

12.मीन राशि:-

इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। गुप्त शत्रु की वृद्धि होगी बनेंगे और नष्ट भी होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति और प्रभाव का पूर्ण लाभ उठाएं।यात्रा देशाटन की अधिकता रहेगी।

बुध ग्रह के लिए मंत्र तथा उपाय:-

1.बुध त्वं बुद्धिजनको बोधद: सर्वदा नृणाम्।

तत्वावबोधं कुरुषे सोमपुत्र: नमो नम:।

2. ऊं बुं बुधाय नम:

3. ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम

4. बुद्ध गायत्री मंत्र:-

ओम् सौम्यरुपाय विद्मिहे वाणेशाय धीमहि |

तन्नो: बुध: प्रचोदयात ||

5.अचूक उपाय:-

((((1-प्रत्येक बुधवार को मोतीचूर के दो लड्डू गणेश जी को मंदिर में अर्पित करें। 

2-ऊं ब्राम ब्रीम ब्रोम स: बुधाय नम: की एक माला रोज जाप करें। 

3-हरी इलायची का दिन में दो-तीन बार सेवन करें। 

4-प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। 

5-घर में हरे पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। 

6-पक्षिों को रोज भोजन दें। 

7-घर के पूजास्थल में बुधयंत्र स्थापित करें। 

8-महीने के एक बुधवार को साबुत मूंग की खिचड़ी गरीबों में बांटें। 

9-प्रत्येक बुधवार को अपने घर की उत्तर दिशा में गाय के घी का दीपक जलाएं। 

10-किसी ज्योतिषी की सलाह के बाद पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।))))

यदि आप सभी लोगों को मेरी या जानकारी पसंद आई हो तो हमें नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

इसी जानकारी के साथ में आचार्य दयानन्द आज के अपने इस विषय को अभी विराम देता हूं.तथा कामना करता हूं .की आप सब लोगो को मेरी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। जय श्री कृष्णा दोस्तो…

NOTE:- हमारे विद्वान आचार्य से संपर्क करने के लिए Contact Care No:-91-8384030394